लाइव रिपोर्टिंग के दौरान स्पेन में शख्स ने महिला रिपोर्टर के कूल्हे पर मारा हाथ; हुआ अरेस्ट
स्पेन में लाइव रिपोर्टिंग के दौरान महिला रिपोर्टर के कूल्हे पर हाथ मारते हुए एक शख्स का वीडियो वायरल होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद ऐंकर द्वारा 'क्या उस आदमी ने आपके निचले हिस्से को छुआ' पूछने पर रिपोर्टर ने 'हां' में जवाब दिया। हालांकि, शख्स ने रिपोर्टर को छूने से इनकार किया।