लाओस में अवैध कार्यों में फंसाए गए 17 भारतीय लौटे भारत
लाओस में असुरक्षित व अवैध कार्यों में फंसाए गए 17 भारतीय स्वेदश लौट गए हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ट्वीट किया, "(प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी की गारंटी देश-विदेश में रहने वाले सभी लोगों के लिए काम करती है। लाओस में भारतीय दूतावास ने बढ़िया काम किया।" उन्होंने भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए लाओस के अधिकारियों का आभार जताया है।