लाखों के गहनों से भरा बैग मुंबई में ऑटो में भूली महिला, पुलिस ने ई-चालान सिस्टम से लगाया पता
एक अधिकारी के मुताबिक, मुंबई में 61-वर्षीय एक महिला एक ऑटो-रिक्शा में लाखों की कीमत के गहने और नकदी से भरा बैग भूल गई थी जिसे पुलिस ने ई-चालान सिस्टम का इस्तेमाल कर ढूंढ निकाला है। बकौल अधिकारी, वृद्धा द्वारा संपर्क किए जाने के बाद पुलिस ने इस सिस्टम का उपयोग कर ऑटो चालक का नंबर और पता हासिल किया।