लागत में कटौती करने को लेकर रोल्स-रॉयस 2,500 कर्मचारियों की करेगी छंटनी: रिपोर्ट

'स्काई न्यूज़' की रिपोर्ट के अनुसार, लग्ज़री कार मेकर कंपनी रोल्स-रॉयस लागत में कटौती करने को लेकर 2,500 कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। बकौल रिपोर्ट, नौकरियों में कटौती की यह घोषणा मंगलवार तक हो सकती है और कंपनी के इस फैसले का असर ब्रिटेन में सर्वाधिक कर्मचारियों पर पड़ने की संभावना है। दुनियाभर में रोल्स-रॉयस के 42,000 कर्मचारी हैं।

Load More