'लागी तुमसे मन की लगन' गाना लिखने वाले पाक के 78 वर्षीय शायर अमजद इस्लाम का निधन
पाकिस्तान के 78-वर्षीय शायर अमजद इस्लाम अमजद का शुक्रवार को निधन हो गया। 'डॉन' की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। अमजद ने अभिनेता जॉन अब्राहम और उदिता गोस्वामी अभिनीत फिल्म 'पाप' (2003) का गाना 'लगन लागी तुमसे मन की लगन' लिखा था। सिंगर अदनान सामी ने अमजद के निधन पर शोक जताते हुए इंस्टाग्राम पोस्ट किया।