लाठी घातक हथियार नहीं है: पति की हत्या करने वाली महिला की जेल की सज़ा घटाते हुए एससी
सुप्रीम कोर्ट ने बेटी को एनसीसी कैंप में भेजने के लिए ₹500 न देने को लेकर पति की हत्या करने वाली महिला को हत्या के दोष में मिली सज़ा (उम्रकैद) को घटाकर गैर इरादतन हत्या की सज़ा में बदल दिया है। बकौल कोर्ट, अपराध में लाठी का इस्तेमाल हुआ जिसे घातक हथियार नहीं कह सकते।