लादेन को मारने का दावा करने वाले यूएस नेवी सील के पूर्व सदस्य को अरेस्ट करने के बाद छोड़ा गया
रिपोर्ट के अनुसार, 9/11 आतंकी हमले के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन को गोली मारने का दावा करने वाले अमेरिकी नेवी सील के पूर्व सदस्य रॉबर्ट ओ'नील को इसी सप्ताह टेक्सस में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, $3,500 के बॉन्ड पर उन्हें रिहा कर दिया गया। उन्हें सार्वजनिक रूप से नशा करने व शारीरिक नुकसान पहुंचाने का आरोपी पाया गया था।