लापता ऐक्टर गुरुचरण सिंह 10 से ज़्यादा बैंक अकाउंट कर रहे थे इस्तेमाल: रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम व लापता चल रहे ऐक्टर गुरुचरण सिंह 10 से अधिक बैंक अकाउंट का इस्तेमाल कर रहे थे। बकौल रिपोर्ट, गुरुचरण क्रेडिट कार्ड के ज़रिए पैसे निकालते थे और खत्म होने पर एक कार्ड से दूसरे कार्ड का बिल जमा किया करते थे। गुरुचरण बीती 22 अप्रैल से लापता हैं।