'लापता...' में कई सीन मेरी फिल्म से हूबहू मिलते हैं: आमिर संग फिल्म कर चुके अनंत
आमिर खान के प्रोडक्शन तले बनी फिल्म 'लापता लेडीज़' को लेकर उनके साथ काम कर चुके अभिनेता व फिल्ममेकर अनंत महादेवन ने कहा है कि इसके कई सीन उनकी फिल्म 'घूंघट के पट खोल' (1999) से मिलते हैं। उन्होंने कहा, "रेलवे स्टेशन पर हुई दुल्हनों की अदला-बदली और घूंघट में दुल्हन की तस्वीर जैसे सीन मेरी फिल्म में भी थे।"