लापरवाह कर्मियों को निलंबित करें: लड़की को कार से घसीटे जाने पर दिल्ली पुलिस आयुक्त से 'आप'
दिल्ली में स्कूटर सवार 20-वर्षीय लड़की को कार से घसीटने की घटना पर 'आप' विधायकों ने पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर लापरवाह पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग की है। पत्र में लिखा गया है, "आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहे डीसीपी को बर्खास्त करें। आरोपियों के राजनीतिक रसूख हैं। पुलिस राजनीतिक दबाव में आए बिना सख्त कार्रवाई करे।"