लापरवाही का मामला है, कार्रवाई होगी: भोपाल के अस्पताल में आग लगने की घटना पर सीएम
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल में बच्चों के वॉर्ड में आग लगने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा, "यह आपराधिक लापरवाही का मामला है...दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।" वहीं, कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने कहा कि हाईकोर्ट के एक मौजूदा जज को मामले की जांच करनी चाहिए।