लार्सन ऐंड टुब्रो इन्फोटेक व माइंडट्री ने की विलय की घोषणा
लार्सन ऐंड टुब्रो इन्फोटेक (एलऐंडटी इन्फोटेक) और माइंडट्री ने शुक्रवार को विलय की घोषणा कर दी। विलय के बाद संयुक्त कंपनी का नाम 'एलटीआई माइंडट्री' रखा जाएगा और इसमें 68.73% हिस्सेदारी लार्सन ऐंड टुब्रो लिमिटेड के पास रहेगी। विलय की योजना के तहत एलऐंडटी इन्फोटेक, माइंडट्री के हर 100 शेयर के लिए 73 शेयर जारी करेगा।