लाल किले से 10वीं बार तिरंगा फहराएंगे पीएम मोदी, पूर्व पीएम मनमोहन के रिकॉर्ड की होगी बराबरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को लाल किले से लगातार 10वीं बार स्वतंत्रता दिवस पर संबोधित करने के साथ-साथ 10वीं बार तिरंगा फहराएंगे। इसके साथ, पीएम मोदी स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से 10वीं बार तिरंगा फहराने के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू ने 17 बार लाल किले से तिरंगा फहराया था।