लाल डायरी नहीं, लाल टमाटर की बात करें पीएम मोदी: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'लाल डायरी के पन्ने खुले तो कांग्रेस के अच्छे-अच्छे लोग निपट जाएंगे' बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री को...काल्पनिक लाल डायरी पर बात करने के बजाय...लाल टमाटर व महंगाई से लाल हुए लोगों के चेहरों पर बात करनी चाहिए।" बकौल गहलोत, बीजेपी को जनता लाल झंडी दिखाएगी।