लाल बहादुर शास्त्री के पोते ने शेयर की उनकी अनदेखी तस्वीर
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते और कांग्रेस नेता विभाकर शास्त्री ने अपने दादा की अनदेखी तस्वीर 'X' पर शेयर की है। एक 'X' यूज़र ने तस्वीर पर कमेंट किया, "सादगी सबसे बड़ी ताकत है।" वहीं, एक कांग्रेस नेता ने कमेंट किया, "यह सादगी और ऊंचाई।🙏" गौरतलब है, 11 जनवरी 1966 को पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री का निधन हुआ था।