लाल सागर में इज़रायली जहाज़ों को निशाना बनाना जारी रखेंगे: हूती विद्रोही
हूती विद्रोहियों ने धमकी दी है कि जब तक इज़रायल, गाज़ा पट्टी पर अपनी सैन्य कार्रवाई बंद नहीं कर देता तब तक वह लाल सागर में इज़रायल से जुड़े जहाज़ों को निशाना बनाना जारी रखेंगे। गौरतलब है, हूती विद्रोहियों की मिसाइल हमले की चेतावनी के बावजूद इज़रायल ने लाल सागर में अपना चौथा 'सार-6' श्रेणी का युद्धपोत तैनात किया था।