लाल सागर में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमले के बाद ब्रिटेन के केमिकल टैंकर में लगी आग
लाल सागर में यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा शुक्रवार को किए गए मिसाइल हमले के बाद ब्रिटेन के एक केमिकल टैंकर में आग लग गई। इस टैंकर में रूसी केमिकल ले जाया जा रहा था। वहीं, इस बीच अमेरिकी सेना ने कहा कि उसके एक युद्धपोत ने हूती विद्रोहियों द्वारा उस पर दागी गई एक मिसाइल को मार गिराया है।