लालजी टंडन के बेटे व यूपी के बीजेपी विधायक आशुतोष टंडन 'गोपाल जी' का हुआ निधन
बीजेपी विधायक और यूपी के पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन 'गोपाल जी' का गुरुवार को लंबी बीमारी के चलते लखनऊ के एक निजी अस्पताल में 63-साल की उम्र में निधन हो गया। वह दिवंगत बीजेपी नेता व पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन के बेटे थे और कैंसर से पीड़ित थे। आशुतोष के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है।