लालू और उनका परिवार बिहार में भ्रष्टाचार का प्रतीक है: सीबीआई की छापेमारी पर सुशील मोदी
आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनकी बेटी मीसा भारती से जुड़े कई ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी पर बीजेपी नेता सुशील मोदी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि लालू और उनका परिवार बिहार में भ्रष्टाचार का प्रतीक है। बकौल मोदी, "कार्य करने की उनकी (लालू) शैली थी कि...आप मुझे ज़मीन दें...मैं रेलवे में ग्रुप डी की नौकरी दूंगा।"