राबड़ी देवी ने सीबीआई की रेड का विरोध कर रहे समर्थकों को मारे थप्पड़; सामने आया वीडियो
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की पत्नी व बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शुक्रवार को उनके पटना स्थित आवास पर सीबीआई की छापेमारी का विरोध कर रहे कुछ आरजेडी वर्कर्स को थप्पड़ मारे। वह समर्थकों से सीबीआई अधिकारियों को निकलने का रास्ता देने को कहती दिखीं। लालू और उनकी बेटी से जुड़े 15-ठिकानों पर छापेमारी की गई थी।