लालू को 2009 के लोकसभा चुनाव में हराने वाले पूर्व सांसद रंजन यादव आरजेडी में हुए शामिल
बिहार में पूर्व सांसद रंजन प्रसाद यादव गुरुवार को आरजेडी में शामिल हो गए। आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने पटना स्थित पार्टी कार्यालय में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। गौरतलब है कि 2009 के लोकसभा चुनाव में जेडीयू के टिकट पर पाटलिपुत्र सीट से चुनाव लड़े रंजन यादव ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को हराया था।