लालू जी की स्थिति अब काफी बेहतर है, अफवाहों पर ध्यान न दें: तस्वीरें शेयर कर बेटी मीसा
दिल्ली स्थित एम्स में इलाज करा रहे आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य को लेकर उनकी बेटी डॉक्टर मीसा भारती ने अपडेट दिया है। उन्होंने तस्वीरें शेयर कर ट्वीट किया, "आपकी दुआओं की बदौलत लालू जी की स्थिति अब काफी बेहतर है...कृपया अफवाहों पर ध्यान न दें।" उन्होंने बताया, "लालू जी अब सहारा लेकर खड़े हो पा रहे हैं।"