लालू ने 4 बच्चों को राजनीति में उतार दिया है, हमारी बाकी 5 बहनों को कब उतारेंगे?: सम्राट
बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य द्वारा सारण लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान शुरू किए जाने पर कहा है, "लालू जी का परिचय ही परिवारवाद है।" उन्होंने कहा, "लालू ने 2 बेटों और 2 बेटियों को (राजनीति में) उतार दिया है। हमारी 5 बहनें बच गई हैं, उनको कब उतारेंगे?"