लालू ने आरजेडी विधायकों से कहा- मोबाइल बंद ना रखें, हर स्थिति के लिए तैयार रहें: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार में सत्ता परिवर्तन की अटकलों के बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने विधायकों को हर स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा है। बकौल रिपोर्ट्स, शनिवार को उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आवास पर हुई बैठक में लालू ने विधायकों को अपना मोबाइल फोन बंद नहीं रखने और पटना में ही रहने के निर्देश दिए।