लालू ने 'मुस्लिम आरक्षण' बयान पर दी सफाई, कहा- धर्म आरक्षण का आधार नहीं हो सकता

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने बयान 'मुसलमानों को आरक्षण मिलना चाहिए' पर सफाई दी है। लालू ने कहा, "धर्म आरक्षण का आधार नहीं हो सकता...इसका आधार सामाजिक होता है।" उन्होंने कहा, "मंडल कमीशन में 3,500 से अधिक पिछड़ी जातियों को आरक्षण मिलता है जिसमें अन्य धर्मों की सैकड़ों जातियों को आरक्षण मिलता है।"

Load More