लालू यादव का एक ही नारा था- तुम मुझे प्लॉट दो, मैं तुम्हें नौकरी दूंगा: अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ज़मीन के बदले नौकरी घोटाला मामले पर कहा है, "पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव का एक ही नारा था, 'तुम मुझे प्लॉट दो, मैं तुम्हें नौकरी दूंगा'।" उन्होंने कहा, "सभी ने भ्रष्टाचार का अपना मॉडल जारी कर रखा था लेकिन आज जब उनके खिलाफ कार्रवाई की गई तो वे (विपक्ष) एकजुट हो गए हैं।"