लालू यादव का दिमाग सठिया गया है: जेडीयू विधायक गोपाल मंडल
आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 'INDIA' का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने पर जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा, "लालू यादव के कहने से राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बन जाएंगे।" उन्होंने आगे कहा, ''वैसे भी लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट के बाद से दिमाग सठिया गया है।" बकौल मंडल, लालू यादव मज़ाकिया हैं।