लालू यादव की बेटी मीसा भारती ने पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से दाखिल किया अपना नामांकन
पाटलिपुत्र (बिहार) लोकसभा सीट से आरजेडी उम्मीदवार मीसा भारती ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान मीसा के साथ उनके पिता लालू प्रसाद यादव, मां राबड़ी देवी और भाई तेजप्रताप यादव समेत कई पार्टी नेता मौजूद रहे। इस सीट पर मीसा का मुकाबला बीजेपी के रामकृपाल यादव से है जो इस सीट से मौजूदा सांसद हैं।