लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सारण लोकसभा सीट से दाखिल किया अपना नामांकन

सारण (बिहार) लोकसभा सीट से आरजेडी उम्मीदवार रोहिणी आचार्य ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान रोहिणी के साथ उनके पिता लालू प्रसाद यादव, मां राबड़ी देवी और भाई तेजस्वी यादव समेत कई पार्टी नेता मौजूद रहे। नामांकन के बाद एक जनसभा में रोहिणी ने कहा, "हमारा लक्ष्य किसी को हराना नहीं बल्कि जनता को जिताना है।"

Load More