लालू यादव के लिए छाता पकड़ने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारी ने जारी किया बयान
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के लिए छाता पकड़ने का वीडियो वायरल होने पर गोपालगंज (बिहार) के हथुआ में तैनात एसडीपीओ अनुराग कुमार ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, "वह (लालू) वृद्ध हैं, मानवता के आधार पर और लोगों की सुरक्षा भी देखनी थी इसलिए हम साथ-साथ चल रहे थे।" बकौल अनुराग, उन्होंने अच्छी नीयत से यह किया था।