लालू यादव को दवा देने के लिए ईडी ऑफिस के अंदर जाने से उनकी बेटी को रोका गया: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, ज़मीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए पूर्व रेल मंत्री व आरजेडी प्रमुख लालू यादव को दवा देने पहुंचीं उनकी बेटी मीसा भारती को गेट पर रोक दिया गया। लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने X पर लिखा, "अगर मेरे पापा को खरोंच आई तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा।"