लाहिरू कुमारा ने दर्ज किए टेस्ट इतिहास में किसी श्रीलंकाई के सबसे खराब गेंदबाज़ी आंकड़े
तेज़ गेंदबाज़ लाहिरू कुमारा ने टेस्ट इतिहास में एक पारी में किसी श्रीलंकाई के सबसे खराब गेंदबाज़ी आंकड़े दर्ज किए हैं। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 26-वर्षीय लाहिरू ने 25-1-164-0 के गेंदबाज़ी आंकड़े दर्ज किए। इससे पहले एक टेस्ट पारी में किसी श्रीलंकाई के सबसे खराब गेंदबाज़ी आंकड़े कसुन रजिता (34-5-144-0) ने दर्ज किए थे।