लाहौर हाईकोर्ट ने इमरान खान की गिरफ्तारी पर लगाई अस्थाई रोक, घर के पास से हटाई गई पुलिस
लाहौर हाईकोर्ट ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तारी से अस्थाई राहत देते हुए पुलिस को उनके घर के आसपास से हटने को कहा है। दरअसल, दूसरे देशों से मिले उपहारों को कथित तौर पर बेचने के मामले में अदालत में पेश नहीं होने पर इमरान खान के खिलाफ गैर-ज़मानती वॉरंट जारी किया गया था।