माइक्रोसॉफ्ट के स्वामित्व वाले लिंक्डइन ने सोमवार को बताया कि वह अपनी इंजीनियरिंग, टैलेंट और फाइनेंस टीम में 668 कर्मचारियों की छंटनी करेगा। लिंक्डइन के इस फैसले से कंपनी का 3% से अधिक वर्कफोर्स प्रभावित होगा। इससे पहले लिंक्डइन ने मई 2023 में सेल्स, ऑपरेशंस और सपोर्ट टीम से 716 लोगों को निकालने का एलान किया था।