लिपस्टिक वाले बयान पर रणबीर की ट्रोलिंग होने के बाद आलिया की मां ने कैंसल कल्चर पर लिखा नोट
आलिया भट्ट के लिपस्टिक वाले बयान पर रणबीर कपूर की ट्रोलिंग होने के बाद आलिया की मां सोनी राज़दान ने क्रिप्टिक पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा, "बेवकूफाना कैंसल कल्चर बढ़ता जा रहा है...अब लोग तय करेंगे कि दूसरों की ज़िंदगी में क्या गलत है...जबकि उनका कोई लेना-देना नहीं।" आलिया ने कहा था कि रणबीर उन्हें लिपस्टिक हटाने को कहते थे।