लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज था मुंबई में पेट्रोल पंप पर गिरे होर्डिंग का नाम
मुंबई में सोमवार को आंधी-बारिश के बाद पेट्रोल पंप पर गिरने वाले और 14 लोगों की जान लेने वाले होर्डिंग का नाम सबसे बड़ी होर्डिंग के तौर पर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज था। यह होर्डिंग 120X120 स्क्वेयर फीट की थी। गौरतलब है कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) 40x40 स्क्वेयर फीट साइज़ की होर्डिंग लगाने की ही अनुमति देता है।