लियोनार्डो को डेट करने की खबरों को मॉडल नीलम ने नकारा, कहा- उनके दोस्त संग रिलेशनशिप में हूं
भारतीय-ब्रिटिश मॉडल नीलम गिल ने ऐक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो को डेट करने की खबरों को नकार दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर लिखा, "लियोनार्डो की 'नई गर्लफ्रेंड' नहीं हूं। असल में...मैं उनके एक करीबी दोस्त के साथ कई माह से रिलेशनशिप में हूं।" गौरतलब है, शुक्रवार को सार्डिनिया में एक यॉट पर मौजूद नीलम और लियोनार्डो की तस्वीरें सामने आई थीं।