लियोनेल मेसी ने जीता फीफा 2023 के लिए बेस्ट प्लेयर का अवॉर्ड
अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने नॉर्वे के फॉरवर्ड अर्लिंग हालैंड को पछाड़कर फीफा 2023 के लिए बेस्ट प्लेयर का अवॉर्ड जीत लिया है। दरअसल, दोनों खिलाड़ियों के 48-48 पॉइंट्स थे लेकिन नैशनल टीम के कप्तानों के अधिक वोटों के कारण मेसी को यह अवॉर्ड मिला। वहीं, फ्रांस के स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे 35 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर रहे।