लियोनेल मेसी ने फैन के अनुरोध पर उसे किया किस, वीडियो हुआ वायरल
लियोनेल मेसी ने एक फैन के अनुरोध पर उसे किस किया जिसका वीडियो वायरल हो गया है। कार में बैठे मेसी से फैन ने पहले हाथ मिलाया और फिर अपना गाल उनके आगे करता दिखा। एक सोशल मीडिया यूज़र ने वीडियो पर कमेंट किया, "मैं गाल नहीं धोता।" एक अन्य ने लिखा, "मेसी फैन्स के दिलों पर राज करते हैं।"