लियोनेल मेसी ने ₹90 करोड़ में अमेरिका में खरीदा वॉटरफ्रंट मैंशन, सामने आईं तस्वीरें

फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने फोर्ट लॉडरडेल (अमेरिका) में $10.8 मिलियन (करीब ₹90 करोड़) में वॉटरफ्रंट मैंशन खरीदा है। 10,500 स्क्वेयर फुट में फैले इस मैंशन में 8 बेडरूम, 9.5 बाथरूम, 3 कारों वाला एक गैरेज, एक पूल और 2 बोट डॉक्स हैं। यह मैंशन डीआरवी पीएनके स्टेडियम के नज़दीक स्थित है जहां मेसी क्लब इंटर मियामी के लिए खेलते हैं।

Load More