लियोनेल मेसी बने फुटबॉल इतिहास में सबसे अधिक खिताब जीतने वाले खिलाड़ी
इंटर मियामी और अर्जेंटीना के फॉरवर्ड लियोनेल मेसी फुटबॉल के इतिहास में सबसे अधिक खिताब (44) जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। मेसी ने यह उपलब्धि 'लीग्स कप 2023' के फाइनल में नैशविले को पेनल्टी शूटआउट में 10-9 से हराकर हासिल की। मेसी ने बार्सिलोना के अपने पूर्व साथी दानी अल्वेस के 43 ट्रॉफियों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।