लिव-इन पार्टनर की मॉर्फ्ड प्राइवेट तस्वीरें बेंगलुरु के युवक ने कीं शेयर, हुआ गिरफ्तार
बेंगलुरु में 26-वर्षीय युवक को 24-वर्षीय लिव-इन पार्टनर की मॉर्फ्ड प्राइवेट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद बताया कि आरोपी तस्वीरों पर किए गए कमेंट्स को पढ़कर आनंद लेता था। युवक-युवती तमिलनाडु के रहने वाले हैं और 10वीं कक्षा से एक-दूसरे को जानते हैं।