लिव-इन पार्टनर द्वारा बेल्ट से पीटने व घूंसे मारने के बाद मुंबई में हुई महिला की मौत
मुंबई में 22-वर्षीय लिव-इन पार्टनर द्वारा कथित तौर पर पीटने के बाद एक 19-वर्षीय महिला की सोमवार को मौत हो गई। बकौल पुलिस, दोनों के बीच अक्सर महिला के पूर्व बॉयफ्रेंड को लेकर झगड़ा होता था और रविवार रात को भी उनके बीच झगड़ा हुआ था जिसमें आरोपी ने महिला को बेल्ट से पीटा था व घूंसे मारे थे।