लिव-इन पार्टनर ने अफेयर के शक में की थी हत्या: सूटकेस में मिले महिला के शव पर मुंबई पुलिस
मुंबई (महाराष्ट्र) के कुर्ला में मेट्रो निर्माण स्थल के पास सूटकेस के अंदर बंद मिले एक महिला के शव के मामले में पुलिस ने उसके 22-वर्षीय लिव-इन पार्टनर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया कि महिला हाउसकीपिंग का काम करती थी व अफेयर के शक में उसने हत्या को अंजाम दिया। बकौल पुलिस, दोनों ओडिशा के रहने वाले थे।