लिवरपूल के लेजेंड फुटबॉलर सादियो मने ने 18 वर्षीय गर्लफ्रेंड आयशा से की शादी
लिवरपूल के लेजेंड फुटबॉलर सादियो मने ने सेनेगल के डकार में एक निजी समारोह में अपनी 18-वर्षीय गर्लफ्रेंड आयशा तम्बा से शादी कर ली जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वर्तमान में अल-नासर से खेल रहे 31-वर्षीय फॉरवर्ड सादियो मने ने आयशा से जब पहली बार मुलाकात की थी तब वह 16 साल की थीं।