लिसीप्रिया कंगुजम ने दिल्ली में खोली 'दुनिया की पहली प्लास्टिक मनी शॉप'
10-वर्षीय पर्यावरण कार्यकर्ता लिसीप्रिया कंगुजम ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें शेयर कर बताया है कि उन्होंने भारत में सिंगल यूज़ प्लास्टिक कचरे को खत्म करने के उद्देश्य से दिल्ली विश्वविद्यालय में 'दुनिया की पहली प्लास्टिक मनी शॉप' खोली है। उन्होंने कहा, "लोग यहां सिंगल यूज़ प्लास्टिक के बदले में मुफ्त स्कूल स्टेशनरी आइटम या चावल या पौधा ले सकते हैं।"