लिसीप्रिया ने गंदी यमुना के वीडियो के साथ शेयर किए नदी की सफाई के खर्च से जुड़े आंकड़े
10-वर्षीय पर्यावरण कार्यकर्ता लिसीप्रिया कंगुजम ने दिल्ली में प्रदूषित यमुना नदी का वीडियो ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, "पवित्र यमुना नदी आज सर्वाधिक प्रदूषित है...यह बर्फ नहीं बल्कि अमोनिया है...सरकार ने यमुना की सफाई के लिए बजट 2022-23 में ₹6,710 करोड़ मंज़ूर किए जो 2021-22 की राशि (₹3,274 करोड़) से 104% अधिक है। पैसे गए कहां? कोई सुधार नहीं हुआ!😔😢"