लीगल टीम देखेगी कि उनके निष्कासन पर क्या कर सकते हैं: संजय के सदन से निलंबन पर 'आप' नेता
राज्यसभा में सदन को बाधित करने के चलते 'आप' सांसद संजय सिंह को मॉनसून सत्र के लिए निलंबित करने पर पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "अगर सच की आवाज़ उठाते हुए संजय निलंबित भी होंगे तो हमें कोई दुख नहीं। हमारी लीगल टीम देखेगी कि उनके निष्कासन के मामले में क्या किया जा सकता है।"