लीगल टीम पर भी चले मुकदमा: विमान में पेशाब करने वाले आरोपी के वकील की दलील पर महुआ
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने एअर इंडिया के विमान में महिला पर पेशाब करने के आरोपी के वकील की 'महिला ने खुद पेशाब किया' बयान पर प्रतिक्रिया दी है। महुआ ने ट्वीट किया, "कानूनी इतिहास में इसे सबसे बेहूदा बचाव में से एक के रूप में जाना जाएगा। ऐसे आरोप लगाने के लिए लीगल टीम पर भी मुकदमा चलाना चाहिए।"