लीड रोल से ही बात बनती है: 'क्या सपोर्टिंग रोल मिलने के कारण फिल्म नहीं करते' पर रोहिताश्व
ऐक्टर रोहिताश्व गौड़ ने 'क्या सपोर्टिंग रोल मिलने के कारण आप फिल्में नहीं करते' सवाल पर कहा है, "यह सही है। सभी लोग बोलते हैं, 'लीड जब तक न मिले तब तक बात नहीं बनती'।" उन्होंने कहा, "मुख्य भूमिका निभाने पर ही आप उस तरह से लोकप्रिय होते हैं।" सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' में रोहिताश्व नज़र आ रहे हैं।